Patna
Patna, Bihar

युवाओं की आवाज को बल प्रदान करने हेतु तथा राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित समाज की स्थिति और समस्याओं के प्रति सरकार को जागृत करने के लिए आयोजित:-

** सामाजिक चेतना महाकुम्भ **
(डॉ. राम मनोहर लोहिया जन्म-शताब्दी पर समर्पित)
रविवार २३ मई २०१०, ११ बजे दिन में
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, गाँधी मैदान, पटना **
:- समाज के लाखों नवयुवकों को व्यापार करने अथवा इसके विस्तार हेतु पूँजी और संसाधनों की जरुरत है, किन्तु इस दिशा में सरकार की तरफ से कोई प्रोत्साहन नहीं है| समाज के बच्चे कुशाग्रबुद्धि होने के बावजूद प्रशासनिक/ मेडिकल/ इंजिनियरिंग/ मैनेजमेंट आदि में प्रवेश नहीं पाते हैं जबकि आरक्षण के बल पर उनसे काफी कम प्रतिभा वाले अन्य बच्चों को इनमे स्थान मिल जाता है|

सरकार देश में बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने में असमर्थ है| एक व्यापारी अपने साथ-साथ अपने उद्योग/ व्यापार में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के परिवारों का भी भरण/ पोषण करता है किन्तु अपने उद्योग/ व्यापार को चलाने के लिए उसे विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है| सरकार की तरफ से प्रोत्साहन तो दूर, विभागों की प्रताड़ना अलग सहनी पड़ती हैं |
मारवाड़ी समाज कब तक परिस्थितियों से समझौता करेगा| इन स्थितियों का मुख्य कारण समाज में राजनैतिक चेतना का अभाव एवं राजनीति में समाज के प्रतिनिधित्व की नगण्यता है|

आइये हम आगे बढे, संगठित हों और अपने हक की मांग करने के लिए एकजुट हों जाएँ और पूरे समाज को जगाएँ| दिनांक २३ मई २०१० दिन रविवार को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित "सामाजिक चेतना महाकुम्भ" में शामिल हों और अपनी बात को, संगठित शक्ति के साथ सबके सामने रखिये|

इस आयोजन में राजनीति, प्रशासन, उद्योग, व्यापार, खेल, मनोरंजन, सेवाएँ, मीडिया तथा अन्य क्षेत्रों में समाज के सितारों/ शीर्ष हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है| आप और हम इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्र गौरव के इन मजबूत स्तंभों के साथ मिलकर सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक चेतना के सन्दर्भ में भविष्य की कार्य-योजना बनाएँ|

इस आयोजन की परिकल्पना, समाज के प्रबुद्ध लोगों ने की है तथा सभी सक्रिय सामाजिक संगठनों ने सामूहिक रूप से इस आयोजन की जिम्मेवारी युवा मंच को दी है| अतः इस महाकुम्भ में हमारी भूमिका अंश-मात्र की है| यह आयोजन आपका है, अतः अपने सक्रिय सहयोग और भागीदारी से इसे सफल बनाएँ |

नोट: इस आयोजन के सन्दर्भ में अपने सुझावों से हमें अवगत कराएँ| साथ ही, अपने क्षेत्र के समाचार पत्र/ पत्रिकाओं में इस कार्यक्रम की सूचना प्रेषित कर कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान भी देने की कृपा करें|

आयोजक : बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच
दूरभाष : 9430920713, 9608584333
पत्राचार का पता :
प्रांतीय कार्यालय, बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच, हीरा नन्द शाह लेन, चौक,
पटना सिटी - 800008 (बिहार)
ईमेल : [email protected]
वेबसाईट : www.bpmym.com

Added by anil verma on April 9, 2010